कटिहार, मार्च 6 -- आजमनगर होली को लेकर आजमनगर पुलिस काफी मुस्तैद है। बंगाल-बिहार सीमा पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान अलग-अलग मार्ग पर 100 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि मंगलवार को 25.775 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए। थानाध्यक्ष नीरज कुमार होली का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिहार बंगाल सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्कर लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सभी चारों शराब तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.