नई दिल्ली, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर प्रयागराज से वर्ष 1890 में शुरू हुआ हरी मसाले आज 125 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ भारतीय मसाला उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हरीसन्स (इंडिया) प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाला यह ब्रांड परंपरागत स्वाद, शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। समय के साथ कंपनी ने आधुनिक तकनीक को अपनाया, लेकिन अपने मूल स्वाद और पारंपरिक मसाला निर्माण की पहचान को बरकरार रखा।लोकनाथ बाजार से शुरू हुई थी यात्रा कारोबार की शुरुआत वर्ष 1890 में प्रयागराज के ऐतिहासिक लोकनाथ बाजार से केवल पाँच उत्पादों के साथ हुई थी। उद्देश्य था उपभोक्ताओं तक शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले मसाले पहुंचाना। गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के बल पर यह छोटा कारोबार धीरे-धीरे एक स्थापित ब्रांड बन गया। संस्थापक ने रखी...