मधुबनी, फरवरी 22 -- घोघरडीहा। सरकार ने जब से 125 यूनिट बिजली फ्री किया है। तब से नए कनेक्शन को लेकर आवेदन तेजी से बढ़ने लगा। एक ही घर में दो - तीन कनेक्शन के लिए आवेदन आने लगे। जिसको लेकर अब सरकार ने नए कनेक्शन लेने के लिए बदलाव किया है। नियमों में बदलाव के कारण कई आवेदकों को नए कनेक्शन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां साधारण दस्तावेजों के आधार पर कनेक्शन मिल जाता था, वहीं अब विस्तृत सत्यापन और वैध दस्तावेज अनिवार्य कर दिए गए हैं। विद्युत कनीय अभियंता अभिज्ञान अभिराजन ने बताया कि अब घरेलू बिजली कनेक्शन तभी दिया जाएगा जब आवेदक के अपने नाम पर जमीन की अद्यतन रसीद उपलब्ध होगी। केवल पिता या दादा के नाम की रसीद पर सीधे कनेक्शन नहीं मिलेगा। इसके लिए सक्षम प्राधिकार से जारी वैध बंटवारानामा या उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र अनिवार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.