कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बाल गृह और आरोग्य क्लीनिक में एक दिवसीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन हुआ। नीमा महिला फोरम कानपुर की सचिव वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने 125 बच्चों का निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया। शिविर में बच्चों और उनके अभिभावकों को गर्मी के आते ही उचित आहार-विहार के साथ आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। स्वर्णप्राशन आयुर्वेद की एक महत्वपूर्ण विधा है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है। यह भारतीय परंपरा में वर्णित 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.