125 दिनों के रोजगार की मिलेगी गारंटी :डीएम
सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- शिवहर। डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ 'विकसित भारत - जी राम जी' एवं 'पीएम सूर्य घर योजना' को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित हुआ। डीएम ने बताया कि विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम, 2025 के तहत ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर डीबीटी से होगा और काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का कड़ा प्रावधान है। ग्राम पंचायतें इसके कार्यान्वयन, पंजीकरण व कार्ड वितरण की मुख्य इकाई होंगी। इसके तहत नाली, सड़क व जल संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।वहीं यह भी पढ़ें- रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन किया गया: डीएम पीएम सूर्य घर योजना के तहत छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को भारी अनुदान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.