फतेहपुर, मई 15 -- Fatehpur News: यूपी सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर कृष्णा पासवान का भव्य स्वागत किया गया। बग्घी पर सवार होकर करीब सवा सौ ई-रिक्शों के काफिले के साथ राज्यमंत्री ने शहर के प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अपील की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से आभार व्यक्त किया। लखनऊ से एक कार से आईं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का बाईपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। डीजल और पेट्रोल वाहनों का उपयोग कम करने का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यकर्ता करीब सवा सौ ई-रिक्श...