फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। सरस्वती बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गंगानगर में मेधा अलंकार एवं अभिभावक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 125 अभिभावकों और 90 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्याालय प्रशासन ने छात्र छात्राओं के अनुशासन व उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। अध्यक्षता दुर्गा मंदिर के संत जी ने की।स्कूल के परिणामों में सीनियर वर्ग में निकुंज (7बी) ने 99.79 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विराट (8ए) 99 फीसदी के साथ द्वितीय व पिहू (9ए) 98.5 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग में अरूफ (केजी) 98.5 फीसदी के साथ अव्वल रहे, रक्षा (1बी) 98 फीसदी के साथ दूसरे और आलोक 97 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- जिला ही नहीं, राज्य स्तर पर भी कपिश श्रीवास्तव का सम्मान कार्...