रामपुर, जुलाई 7 -- सैफनी/शाहबाद। सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित भटनागर के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुमित भटनागर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, नगर महामंत्री अमित चंद्रवंशी, राजकुमार गुप्ता, गंगा सहाय, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, गंगाराम लोधी, विपुल शर्मा, रविंद्र लोधी, रोहित कुमार एडवोकेट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़...