1249 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- भीटी,संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भीटी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मदारभारी जाने वाले मार्ग पर ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.249 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक भी कब्जे में ले ली। प्रभारी निरीक्षक भीटी कृष्ण वली सिंह के अनुसार 29 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर मदारभारी की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही भीटी पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.