प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 656 सीटों पर चयन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका करने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा।शीर्ष अदालत के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने याचिकाकर्ताओं से निर्धारित प्रारूप पर सूचना के साथ स्वयं (वैध पहचान पत्र के साथ) सात से नौ मार्च तक लखनऊ में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि इस मामले में अब तक आवेदन करने वाले अपीलकर्ताओं और हस्तक्षेपकर्ताओं (इंटरवीनर्स) की जिला-वार मेरिट सूची तैयार की जाए।न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह मेरिट सूची 15 दिसंबर 2016 को जारी भर्ती विज्ञापन की तिथि के अनुसार तैयार की जाएगी। इस मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.