प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 656 सीटों पर चयन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अहम निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल अपीलकर्ताओं एवं हस्तक्षेपकर्ताओं की जिलावार मेरिट सूची तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए। यह सूची उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (शिक्षक) सेवा नियमावली, 1981 के अनुसार तैयार की जाएगी। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि मेरिट का निर्धारण 15 दिसंबर 2016 के विज्ञापन की तिथि के आधार पर ही किया जाएगा। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि सूची प्रस्तुत होने के बाद अभ्यर्थियों की ज्वॉईनिंग के संबंध में उपयुक्त आदेश पारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.