1245 मरीजों को दवा के साथ बचाव के लिए दी गई जानकारी
गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित 1245 मरीजों का उपचार कर दिया दिया गया। केंद्र पर आये मरीजों से चकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव दिया। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर केंद्र पर आयोजित किया गया है। यहां पहुंचे मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के भी सुझाव दिये। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, बुखार, शुगर, बीपी से ग्रसित पहुंचे थे, जिनका उपचार करते हुए दवा दिया गया है। गर्मी के मौसम में खान-पान के प्रति मरीजों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.