रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। जनपद में दूसरे दिन भी 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले निगरानी और चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने परीक्षा को आसान बताया। रविवार को हुई परीक्षा की पहली पाली और दूसरी पाली में 621-621 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों ही पाली में 2784 अभ्यार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से पहली पाली में 1542 और दूसरी पाली में 1542 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दीं। पहली और दूसरी पाली में 77.69 प्रतिशत उपस्थित रहे। जबकि,दोनों ही पाली में सामान 22.31 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1682 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा यह भी पढ़ें- प्रथम पाली में सख्ती के बीच 848 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा यह भी पढ़ें...