मेरठ, सितम्बर 4 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 124 स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच की। वाहनों के दस्तावेजों के साथ चालक, सहायक और सुरक्षा उपकरणों का भी सत्यापन किया गया। जांच के दौरान वाहनों का पंजीकरण, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस देखा गया। चालक और सहायक के सत्यापन, निर्धारित वर्दी, स्कूल का नाम व हेल्पलाइन नंबर, सही नंबर प्लेट, प्राथमिक उपचार पेटिका, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम भी जांचे गए। इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, दरवाजे सुरक्षित रखने और बच्चों के चढ़ने-उतरने के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने स्कूल प्रशासन, वाहन स्वामियों और चालकों को नियमों का शत...