सीतामढ़ी, जून 21 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के नरहा चौक पर बाइक पर प्लास्टिक के बोरा में रखकर ले जा रहे 124 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पीपराही गांव निवासी चन्द्रिका कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज चन्द्रिका कुमार को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में रविवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 263 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़ फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...