1238 सीटों के लिए 4300 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
गया, जून 10 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के 29 पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 1238 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए करीब 4300 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह निर्धारित सीट से तीन गुणा ज्यादा है। सीटों की उपलब्धता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अब कट-ऑफ सूची तैयार करने में जुटा है। विश्वविद्यालय की ओर से पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि चार जून निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया। निर्धारित अवधि तक कुल सीटों की तुलना में साढ़े तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन देंगे पीजी प्रवेश परीक्षाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.