नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) ने निवेशकों के लिए एक बड़ा अपडेट साझा किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने अपने पहले जारी किए गए वॉरंट्स को पूरी तरह इक्विटी शेयरों में बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस कदम से कंपनी की पूंजी (कैपिटल बेस) और मजबूत हुई है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कुल 1,89,11,320 नए इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं, जिनका फेस वैल्यू Rs.1 प्रति शेयर है और इश्यू प्राइस Rs.30 प्रति शेयर रखा गया है। यह अलॉटमेंट वॉरंट कन्वर्ज़न के जरिए किया गया है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 2 पर्सेंट से अधिक गिरकर 36.50 रुपये पर आ गए।कंपनी ने क्या कहा कंपनी ने बताया कि ये शेयर 18,91,132 वॉरंट्स के बदले जारी किए गए हैं। दरअसल, पहले कंपनी ने Rs.300 प्रति वॉरं...