1220 मेगावाट की 12 इकाइयां कराई बंद
सोनभद्र, जुलाई 10 -- अनपरा,संवाददाता। बारिश के कारण प्रदेश की बिजली खपत में भारी गिरावट दर्ज हुई है। रोस्टरिंग फ्री बिजली आपूर्ति के बाद भी बीते दो दिन में बिजली की रोजाना खपत लगभग 100 मिलियन यूनिट घटकर महज 537.5 मिलियन यूनिट रह गयी है। पीक डिमाण्ड में भी 3 हजार मेगावाट की भारी गिरावट हुई है।मंगलवार को 30845 मेगावाट से घटकर यह महज 27369 मेगावाट रह गयी। नतीजतन सिस्टम कंट्रोल को ग्रिड सम्भालने के लिए प्रदेश की 1220 मेगावाट की कुल 12 इकाइयां बंद करानी पड़ी है। यह हालात तब है जब अनपरा-अनपरा सी और ओबरा समेत कुल 2870 मेगावाट क्षमता की आधा दर्जन इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद चल रही है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक महंगी बिजली देने वाली उत्पादन निगम की जवाहरपुर की 660 मेगावाट की पहली,हरदुआगंज की 110 मेगावाट की सातवीं और निजी क्षेत्र के बीईपीएल की 450...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.