उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। ब्लाक हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के मजरा भिखारी खेड़ा के अंबेडकर खेलकूद मैदान में सामाजिक संस्था नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान का 15 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद आई कैंप लगाया गया। इसमें 178 मरीजों का परीक्षण किया गया। 122 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। इन्हें संस्था के वाहनों से अस्पताल भेजा गया। मुख्य अतिथि मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने भी नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिन्हें मोतियाबिंद और सुगर की समस्या पायी गई। विधायक ने कहा कि असहाय लोगों को आंख की रोशनी देना सच्ची ईश्वर की पूजा है। इस दौरान ग्राम प्रधान तारावती, मुकेश पाल, पुत्तन लाल पाल, हर्षित, विनोद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.