122 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
देवघर, जून 14 -- जसीडीह। रेलवे सुरक्षाबल आरपीएफ की सीआईबी टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन से 122 बोतल अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन के जरिए शराब की खेप बिहार ले जाने की फिराक में था। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएस सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में नियमित गश्ती और निगरानी अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के झाझा छोर पर एक वृद्ध व्यक्ति सफेद रंग का भारी प्लास्टिक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- बंगाल से झारखंड सीमा तक पटरी किनारे शराब भट्ठी की बनेगी सूची सूचना संदेह होने पर जवानों ने रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से रॉयल झारखंड डीलक्स सी लिकर की 200-200 मिली लीटर वाली कुल 122 बोतलें बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.