सिमडेगा, अप्रैल 26 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामपानी पल्ली स्थित संत जोसेफ चर्च में प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पल्ली पुरोहित सह डीन फा गाब्रियल डुंगडुंग के द्वारा मिस्सा पूजा अर्चना से हुई। जिसमें सहायक पुरोहित फा संदीप कुमार खेस्स ने सहयोग किया। मौके पर 122 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया। अपने संदेश में फादर गाब्रियल डुंगडुंग ने कहा कि परम प्रसाद ईसा मसीह के शरीर और रक्त का प्रतीक है, जिसे रोटी और दाखरास के रूप में ग्रहण किया जाता है। यह परंपरा येसु मसीह के अंतिम भोज की स्मृति में निभाई जाती है, जहां रोटी और दाखरास को पवित्र किया जाता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- प्रभु हमारे भले गड़ेरिया और मुक्ति के द्वार: महाधर्माध्यक्ष कहा कि यह संस्कार ईसाई समुदाय के सात प्रमुख संस्कारों में से एक...