नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Transit Shani Rashifal Saturn, शनि का राशिफल : कर्म, अनुशासन, मेहनत और आयु के कारक जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि का गोचर करना मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सैर्टन का गोचर 9 अक्टूबर के दिन शाम में लगभग साढ़े सात बजे तक शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन शनि का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में होने जा रहा है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने गए हैं। शनि का ये नक्षत्र गोचर अगले साल 8 फरवरी 2027 की सुबह तक होगा। शनि की चाल में बदलाव आने से कुछ राशियों का समय बेहद खास माना जा रहा है तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि का ये नक्षत्र गोचर करना किन राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबि...