बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। विश्व क्षय रोग दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में आयोजित जागरूकता एवं सम्मान समारोह में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हां! हम टीबी हरा सकते हैं, भारत के नेतृत्व में टीबी का अंत संभव है, यह संकल्प जनपद में धरातल पर साकार हो रहा है। टीबी मुक्त हुई पंचायतों के प्रधानों का डीएम ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले की 122 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। जिनमें 05 पंचायतों को स्वर्ण, 29 को सिल्वर तथा 88 पंचायतों कांस्य कलर गांधी जी की प्रतिमा दी गई है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम स्तर पर कार्यरत टीमों के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.