भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने गुरुवार को 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 101 दो पहिया तथा 20 चार पहिया सहित कुल 121 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का समन किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बैराखास से दो, सरईराजपुतानी से दो, गोपीगंज ने कुलमनपुर से दो, भदोही कोतवाली ने सिखड़ी से एक, जल्लापुर कस्बा नई बाजार से दो, चौरी ने पल्हैया से एक, अनेगपुर से एक, सुरियावां ने लोकमनपुर से दो लोगों के साथ ही कुल 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। यह भी पढ़ें- 81 वाहनों का चालान, 81 हजार समन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...