121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, भोले की भक्ति के साथ दे रही देशभक्ति का संदेश
सहारनपुर, अगस्त 9 -- श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की आस्था और भक्ति के बीच सहारनपुर से गुजर रही 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भगवान शिव की भक्ति के साथ देशप्रेम का संदेश देती यह अनोखी कांवड़ राहगीरों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। कांवड़ को देश के उन वीर शहीदों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सहारनपुर के गांव हंगावली निवासी शंभ सदा शिव ग्रुप के शिवभक्त इस विशाल तिरंगा कांवड़ को हरिद्वार से लेकर लौट रहे हैं। तिरंगे के रंगों से सजी कांवड़ दिन में तो आकर्षण का केंद्र बनी ही है, वहीं रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने पर इसकी भव्यता देखते ही बनती है। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.