121 ग्राम पंचायतों की लाइब्रेरी होगी कंप्यूटर-इंटरनेट से लैस, लगेगी एलईडी टीवी
एटा, सितम्बर 9 -- एटा, जिले की 121 चिन्हित ग्राम पंचायतों की लाइब्रेरी कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ एलईडी टीवी से सुसज्जित की जाएगी। जिसमें ग्राम पंचायतों के छात्र और परीक्षार्थी किताबी ज्ञान के साथ डिजिटल शिक्षाएं भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के निवासी सरकारी आयोजनों का लाइव प्रसारण भी टीवी के माध्यम से आसानी से देख सकेगे। डीपीआरओ सुनील कुमार के निर्देश पर पंचायती राज विभाग के डीपीएम अनुज कुमार ने बताया कि जिले की 121 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में स्थापित की गई लाइब्रेरियों में अब कंप्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतों के परीक्षार्थी और छात्र किताबों के साथ कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा भी पा सकेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनकी बात जैसे सरकारी कार्यक्रमों का लाइव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.