120W की दमदार आवाज और वायरलेस माइक के साथ आया Blaupunkt का नया स्पीकर; 12 घंटे चलेगी बैटरी, पार्टी Aura लाइट भी
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपना नया पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K पेश किया है। यह एक पोर्टेबल Boombox है, जिसे घर की पार्टी, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर और बाहर म्यूजिक सुनने जैसे मौकों के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 120W का साउंड आउटपुट और बॉक्स में मिलने वाला वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन है। कंपनी ने इस स्पीकर में दमदार आवाज के साथ लंबी बैटरी और पार्टी लाइट्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इस स्पीकर में 120W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके साथ दो 3 इंच के फुल-रेंज स्पीकर और एक अलग 4 इंच का Woofer मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है। इसमें पार्टी के माहौल को रंगीन बनाने के लिए Aura Lights भी दी गई हैं। Blaupunkt Atomik Knightz 25K की कितनी है कीमत B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.