नई दिल्ली, अगस्त 8 -- मारुति के लिए ग्रैंड विटारा SUV ने नए माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, इस SUV ने घरेलू बाजार में 4 लाख यूनिट की सेल्स पूरी कर ली है। 26 सितंबर, 2022 में लॉन्च होने से लेकर जून 2026 तक, इसकी घरेलू बिक्री 4,01,007 यूनिट रही, जबकि 62,500 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। इसे मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम के जरिए बेचा जाता है। इस तरह इस मुकाम को इसने 45 महीने में पार किया। यानी हर महीने इसकी औसतन 8,911 यूनिट और हर दिन करीब 293 लोगों ने इसे खरीदा। ग्रैंड विटारा को 4 लाख से ज्यादा सेल्स का आंकड़ा छूने में सेकंड जेन की हुंडई क्रेटा के मुकाबले 21 महीने ज्यादा लगे। क्रेटा ने जनवरी 2024 में लॉन्च होने के सिर्फ 25 महीने में यह मुकाम हासिल कर लिया था। FY2025 1,23,946 यूनिट के साथ मारुति ग्रैंड विटारा के लिए सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर रहा...