12000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo का धांसू फोन, एक बार चार्ज करके भूल जाएंगे चार्जर!
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- ओप्पो अपनी A7 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Oppo A7 Ultra को दिसंबर में चीन में लॉन्च कर सकती है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह ओप्पो का अब तक का सबसे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी वाला फोन बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के नाम, लॉन्च तारीख और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दरअसल, Oppo PNC110 मॉडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन चीन की कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। इसी डिवाइस को अब टिपस्टर Digital Chat Station ने Oppo A7 Ultra बताया है। टिपस्टर के अनुसार फोन दिसंबर में चीन में दस्तक दे सकता है। फोन में करीब 12000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- Google Chrome य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.