दरभंगा, फरवरी 11 -- संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मांग की गई। जनता दल यूनाइडेट (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा ने राज्यसभा में कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट बिहार में उड़ान योजना का सबसे सफलतम हवाई अड्डा है। पिछले पांच सालों में यहां से 30 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर इसे जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का अनुरोध किया। झा ने बुधवार को सदन में दरभंगा एयरपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए हा कि बिहार सरकार ने 18 सितंबर 2024 और 26 दिसंबर 2025 को केंद्र के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। इसमें दरभंगा एयरपोर्ट पर वाइड बॉडी (बड़े) विमानों के संचालन हेतु रनवे विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय फ्ला...