गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के करीब 1,200 दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सितंबर के अंत और अक्तूबर के शुरू में छह माह की पेंशन एक साथ मिलने की उम्मीद है। 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले इन लाभार्थियों को अप्रैल से सितंबर 2026 तक की छह हजार रुपये पेंशन का भुगतान किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 8300 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। अधिकारी ने लाभार्थियों से पेंशन के लिए परेशान न होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...