वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, हिटी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने निर्देश दिया है कि केंद्र सरकार से मिले 1200 करोड़ रुपये से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारी जाए। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पेयजल व्यवस्था की क्षेत्रवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी में किसी भी परिवार को पेयजल की समस्या न हो। जलकल एवं जलनिगम को निर्देशित किया कि सर्वे कराकर सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो। यदि कहीं हो तो तत्काल दुरुस्त कराएं। उन्होंने शत प्रतिशत हैंडपंपों को चालू रखने के लिए कहा। ओवरहेड टंकियों से आपूर्ति होने वाले पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान कमिश्नर एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, महाप्रबंधक जलकल, जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा रोहित मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.