नई दिल्ली, अगस्त 23 -- उत्तरी इटली के फोर्ली एयरपोर्ट का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तूफानी हवाओं के बीच छोटे प्रोपेलर विमान रनवे पर अपनी जगह से खिसकते, घूमते और एक तरफ झुकते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो भारी मशीनें नहीं, बल्कि हल्के खिलौने तेज हवा के झोंकों में इधर-उधर फिसल रहे हों। दरअसल, 21 अगस्त को एमिलिया-रोमाना क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। बताया जा रहा है कि साफ आसमान के बाद अचानक काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हवा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे पूरा माहौल बदल गया।वायरल वीडियो में क्या? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर खड़े हल...