जामताड़ा, मई 19 -- नारायणपुर। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सहियाओं के बीच सहिया बंडी का वितरण किया गया। शिविर में सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए के सिंह ने 120 स्वास्थ्य सहियाओं को बंडी प्रदान की। मौके पर डॉ. ए के सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर क्षेत्र के कुल 342 स्वास्थ्य सहिया एवं 19 सहिया साथियों के बीच चरणबद्ध तरीके से सहिया बंडी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंडी मिलने के बाद अब स्वास्थ्य सहिया अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित ड्रेस कोड के साथ कार्य करेंगी, जिससे उनकी अलग पहचान बनेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी।शिविर में जिला एसटीटी साहिक अली, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, बीटी...