हापुड़, मार्च 8 -- नगर के पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला में रविवार को सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा संपन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष-2025-26 की आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया। इसके बाद गोशाला का वार्षिक उत्सव एवं गोपाष्टमी वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और चिकित्सक डा.पराग शर्मा ने पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।केमटी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा से मनुष्य को पुण्य मिलता है। सभी के सहयोग से गोशाला में गोवशों की देखभाल की जा रही है। श्रीपंचायती गोशाला 120 साल से गो सेवा का काम कर रही है, गो सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। कार्यक्रम के दौरान ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है। उधर कार्यक्रम में एसएसवी कालेज के छात्रों ने सांस्कृतिक एवं रंग-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ...