120 लीटर शराब जब्त दो धंधेबाज गिरफ्तार
बगहा, जून 23 -- मैनाटाड़।भगंहा पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान भारी मात्रा में चुलाई शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर गश्ती पर निकले जमादार उपेंद्र महतो सहित पुलिस बल को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसी दौरान कोटवा गांव के समीप हाईवे सड़क पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देख भागने का प्रयास करने पर दोनों को पकड़ लिया।जिसके बाद दोनों के माथे पर लिये बोरों की तलाशी लिये जाने पर दोनों के पास से पांच- पांच लीटर के चौबीस पैकेट में एक सौ बीस लीटर देशी चुलाई शराब जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.