120 लीटर शराब के साथ चार पहिया वाहन जब्त, चालक फरार
सीवान, जुलाई 23 -- महाराजगंज/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ उत्तर प्रदेश नंबर की एक ट्रिबर को जब्त किया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वाहन से कुल 120 लीटर शराब बरामद की गई। शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 432 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.