भागलपुर, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के लैलख स्टेशन से 120 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक शराब तस्कर को पहले ही लग गई थी, जिससे वह मौके से फरार हो गया। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि लैलख स्टेशन पर शराब की खेप उतारी गई थी। गुप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शराब तस्कर को चिन्हित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...