120 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
आरा, जून 11 -- शाहपुर। पुलिस ने दो जगहों से 120 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस बल ने रानीसागर गांव से 32 लीटर देसी शराब के साथ बंटी लाल साह को गिरफ्तार किया। वह बनकट गांव का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में शाहपुर थाने में कांड संख्या 158/26 दर्ज है। एक अन्य मामले में शाहपुर पुलिस ने 88 लीटर देसी शराब के साथ नावाडीह के गोलू कुमार यादव को दबोच लिया। इस संबंध में शाहपुर थाने में कांड संख्या 160/26 दर्ज है। पुलिस ने बंटी लाल साह और गोलू कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- 120 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.