नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- शेयर बाजार में तेजी के बीच केमिकल सेक्टर की कंपनी अमल लिमिटेड (Amal Ltd) के शेयरों में 13 अक्टूबर को जोरदार उछाल देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर पिछले बंद भाव Rs.917.90 के मुकाबले बढ़कर Rs.1,084.35 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, यानी एक ही कारोबारी सत्र में शेयर 18% से ज्यादा उछल पड़ा। इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा और NSE पर करीब 5.65 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। कंपनी के शेयर में आई इस तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब इसके अपकमिंग क्वार्टरली रिजल्ट पर है। यह भी पढ़ें- 15 अक्टूबर को खुलेगा यह IPO, ग्रे मार्केट में अभी से ही Rs.420 प्रीमियम पर शेयरअमल शेयर प्राइस में क्यों आई तेजी? अमल लिमिटेड (Amal Ltd) के शेयर मंगलवार को NSE पर Rs.990 पर खुले, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इनका बंद भाव Rs.917.90 था। दिन के कार...