बगहा, अप्रैल 18 -- श्रीनगर। स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बैजुआ से 120 बोतल अवैध विदेशी शराब समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति यूपी से गंडक दियारा के रास्ते बैजुआ की ओर अवैध शराब की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर बैजुआ में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 120 बोतल विदेशी शराब समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के जगदम्बापुर निवासी मुरारी सिंह व अनिल कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.