गोपालगंज, फरवरी 12 -- थावे। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम चितूटोला गांव में छापेमारी कर 120 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपित पुलिस को देखकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित चितूटोला गांव निवासी अंकित कुमार है। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दूसरे फरार अभियुक्त मुकुल साह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...