रुडकी, फरवरी 23 -- भगवानपुर, संवाददाता। थाना प्रभारी राजीव रौथाण के साथ पुलिस की कई टीमों ने सोमवार को सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 120 लोगों का मौके पर सत्यापन किया और नियमों की अनदेखी करने वाले 12 मकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई की। टीमों ने रायपुर गांव में घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फैक्ट्री कर्मचारियों और कोल्हू (गुड़ चरखी) पर काम करने वाले बाहरी श्रमिकों की जांच की। पाया कि कई मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इसके बाद पुलिस ने 12 मकान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई। प्रति मकान मालिक 10,000 रुपये के चालान किए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि कोई भी मकान मालिक बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्ति को शरण देता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.