बलिया, मार्च 9 -- बलिया। राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उसके पास मौजूद बैग से करीब 120 पीस ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। रेल पुलिस के अनुसार पकड़े गये समस्तीपुर (बिहार) के विंध्यपति नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गोचहा निवासी तरुण शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया गया। बताया जाता है कि शराब को शहर के एक दुकान से खरीदकर वह ट्रेन से बिहार लेकर जाने की तैयारी में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.