देहरादून, जून 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने रायपुर-रांझावाला मार्ग पर अभिनन्दन वैडिंग प्वाइंट के समीप चेकिंग अभियान चलाया था। टीम ने एक संदिग्ध स्कूटर को रोककर उसकी तलाशी ली। स्कूटर के पायदान पर रखे बैग और कट्टे से 24 पव्वे एमसीडी व्हिस्की, 48 पव्वे रॉयल स्टैग, 48 पव्वे इम्पीरियल ब्लू और 72 केन बीयर बरामद की गई। आबकारी विभाग ने बरामद अवैध शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी सोनू पुत्र किसनपाल, निवासी रायपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...