गिरिडीह, फरवरी 16 -- सऊदी अरब में कथित पुलिस-अपराधी मुठभेड़ में मारे गए झारखंड के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव घटना के करीब 120 दिन बाद रांची एयरपोर्ट पहुंचा। शव के पहुंचते ही गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित उनके गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने मुआवजे और जवाबदेही को लेकर स्पष्ट आश्वासन मिलने तक शव लेने से इनकार कर दिया।गोलीबारी में हुई थी मौत 27 वर्षीय विजय कुमार महतो सऊदी अरब में पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को वह डिलीवरी असाइनमेंट पर थे, तभी पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान उन्हें गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। विजय 2023 में एक निजी ठेकेदार के माध्यम से विदेश गए थे। वह एक बार घर लौटे थे और 31 दिसंबर 2024 को दोबारा काम पर लौटे थे।2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.