नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Guru Rashifal Jupiter Transit 2026, गुरु मार्गी Rashifl: ज्योतिष शास्त्र में गुरु की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। गुरु की चाल में बदलाव होना सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। गुरु धर्म, ज्ञान, शिक्षा, धन, भाग्य, और संतान के कारक माने जाते हैं। गुरु इस समय बुध की मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय गुरु वक्री यानि उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही गुरु चाल बदलकर मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। गुरु का मार्गी होना कुछ राशियों को लाभ दे सकता है और कुछ राशियों को दिक्कतें भी दे सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 120 दिनों तक गुरु वक्री रहने के बाद मार्गी होने जा रहे हैं। 11 मार्च, 2026 के दिन गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को लाभ ...