धनबाद, मार्च 15 -- रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद में शनिवार को थैलेसीमिया रोगियों के लिए ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन (एचएलए) जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नारायणा हेल्थ बेंगलुरु, मां सेवा समिति, थैलेसीमिया सोसाइटी, रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद और डीकेएमएस के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें 120 थैलेसीमिया रोगियों का निशुल्क एचएलए जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में बेंगलुरु के नारायणा हेल्थ सिटी से आए डॉ सुनील भट्ट ने विशेष रूप से रोगियों की जांच की और उन्हें बोन मैरो प्रत्यारोपण समेत थैलेसीमिया के उपचार संबंधी विस्तृत परामर्श दिया। डॉ भट्ट ने बताया कि एचएलए टेस्ट से रोगियों के लिए बोन मैरो प्रत्यारोपण की सफलता दर और संभावना बढ़ती है, और इससे रोगियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है।मेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.