अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, एक संवाददाता पूर्णियां विवि पूर्णिया के अंतर्गत अररिया महाविद्यालय, अररिया में यूजी (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में इंटर्नशिप पाठ्यक्रम सेमेस्टर पांचवें के लिए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम दयाल पासवान की अध्यक्षता में कंपनियों, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक तथा सदस्यों के साथ बैठक हुई। यह बैठक प्राचार्य कक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में इंटर्नशिप यूजी के पांचवे सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से 120 घंटे का कोर्स चार सप्ताह में पूरा करना सुनिश्चित किया गया। इस बैठक में आप्टीमार्क वेंचर प्राइवेट लिमिटेड पटना के प्रबन्धक राहुल कुमार, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक डॉ. संदेश यादव तथा समिति के सदस्य डॉ. भीष्म कुमार सिंह, डॉ हामिद रेजा अख्तर, डॉ सुबीर राणा उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.