कन्नौज, मई 30 -- तिर्वा। शुक्रवार रात करीब 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दी, वहीं जिले की बिजली और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। जगह-जगह पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए और टिनशेड हवा में उड़ गए। ​तूफान के कारण जिले में 84 बिजली के पोल टूट गए और पांच ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते मानीमऊ, ठठिया, औसैर और जलालाबाद समेत करीब 120 गांवों की बिजली गुल हो गई, जिससे शनिवार को लोगों को गंभीर पेयजल संकट और गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता मगन सिंह के मुताबिक, टीमें पोल ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, बिजली गुल, पेड़ गिरे, फसलें जलमग्न दूसरी ओर, तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली घर की इनकमिंग ला...